IPLmini Season 4 के लिए रजिस्ट्रेशन 15 जुलाई, सोमवार से शुरू होंगे। यह रजिस्ट्रेशन डायरेक्ट नीलामी ऑक्शन की प्रक्रिया के तहत होगा। रजिस्ट्रेशन फीस 500 रुपये निर्धारित की गई है, जबकि ऑक्शन में बिकने वाले खिलाड़ी को सिलेक्शन फीस 1500 रुपये देनी होगी।
हर टीम में कुल 16 खिलाड़ी होंगे, जिनमें 12 खिलाड़ी रामपुर के और 4 खिलाड़ी अन्य क्षेत्रों के होंगे। प्लेइंग 11 में 7 खिलाड़ी रामपुर के और 4 खिलाड़ी बाहर के शामिल होंगे। इंपैक्ट प्लेयर शेष 5 खिलाड़ियों में से चुना जाएगा। प्रत्येक टीम में 2 आइकन प्लेयर रामपुर के होना अनिवार्य है।
IPLmini मैनेजमेंट ने यह निर्णय लिया है कि सीजन 4 में रामपुर के खिलाड़ियों को अधिक से अधिक अवसर प्रदान किए जाएंगे, ताकि वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। आयोजन समिति सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है।
**#Rampur #IPLmini #Season4 #PlayerRegistration #LocalTalent #SportsNews #RampurUpdates**
रामपुर में लोकल खबरों और अपडेट के लिए www.Snaprampur.xyz (Faster Local News Service of Rampur) पर लोग इन करें।
0 टिप्पणियाँ