*Rampur News: रामपुर नगरपालिका चेयरपर्सन सना खानम के खिलाफ बड़े भ्रष्टाचार का आरोप,जिलाधिकारी से शिकायत**

आज शहर कांग्रेस कमेटी ने नगर पालिका परिषद रामपुर में बढ़ते भ्रष्टाचार, सरकारी धन के दुरुपयोग और बाहरी लोगों द्वारा अवैध वसूली के आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।


ज्ञापन में आरोप है कि रामपुर नगर पालिका में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। चेयरमैन अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल कर सरकारी धन का दुरुपयोग कर रही हैं। रिपेरिंग के नाम पर एक वर्ष में करोड़ों रुपये निकाले गए, जबकि वास्तविक काम बहुत कम हुए और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। हाल ही में बनी सड़कों में गुणवत्ता की कमी सामने आई है।

कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि नगर पालिका में बाहरी लोग अवैध वसूली कर रहे हैं, जो सीसीटीवी कैमरों में कैद हो चुकी है। चेयरमैन द्वारा अपने लिपिक को नियम विरुद्ध लेखा अधिकारी का चार्ज दिया गया है, जिससे सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका बढ़ गई है।

ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई कि उन नालों और पुलियों की भी जांच की जाए, जिन्हें दो वर्ष पूर्व तोड़कर घटिया सामग्री से फिर से बनाया जा रहा है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेयरपर्सन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, जिसमें शहर कांग्रेस अध्यक्ष नोमान खान, ताहिर अंजुम, मोहम्मद जुबैर खान समेत अन्य प्रमुख नेता शामिल थे।

**#Rampur #Congress #Corruption #MunicipalCouncil #PublicDemand #LocalNews #RampurUpdates**

रामपुर में लोकल खबरों और अपडेट के लिए www.Snaprampur.xyz (Faster Local News Service of Rampur) पर लोग इन करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News: अमित गुप्ता महामंत्री, आशीष रस्तोगी सह महामंत्री नियुक्त