*Rampur News: संगीत सोम के आरोप साबित हुए तो बीजेपी नेता फरहत अली खान "सिर मुंडवा" देगे*

एक निजी चैनल पर संगीत सोम ने कहा कि भाजपा को किसी मुसलमान ने वोट नहीं दिया, और जो यह कहता है कि दिया, वह झूठ बोलता है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मुस्लिम महासंघ के अध्यक्ष फरहत अली खान ने चुनौती दी है कि अगर संगीत सोम अपने आरोप साबित कर दें तो वे अपना सर मुड़ाकर शहर में घूमेंगे।

फरहत अली खान ने सवाल उठाया कि नक़वी, शाहनवाज, मोहसिन, दानिश आजाद जैसे अन्य लोग भी इस सूची में आते हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि संगीत सोम ने यह भी आरोप लगाया कि रामपुर में एक गांव में प्रधानमंत्री द्वारा 300 आवास मुस्लिम समुदाय को दिए गए, लेकिन वहां से एक भी वोट भाजपा को नहीं मिला। फरहत अली खान ने उनसे उस गांव का नाम बताने की मांग की है और इसे जांच का विषय बताया है।

फरहत अली खान ने अपने बयान में कहा कि वे पिछले 25 साल से भाजपा के कार्यकर्ता हैं और अपनी कई बार अंशकालिक मानदेय की नौकरी का बलिदान कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय ने 95% भाजपा का विरोध किया, लेकिन जो 5% भाजपा को समर्पित हैं, उन्होंने न केवल वोट दिया बल्कि जान भी दी है।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नारे 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' को दोहराते हुए कहा कि इसमें धर्म, जाति, संप्रदाय, उच्च-नीच, अमीर-गरीब का भेदभाव नहीं किया जा सकता।

**#Rampur #SangeetSom #FarhatAliKhan #BJP #PoliticalNews #LocalNews #MuslimCommunity**

रामपुर में लोकल खबरों और अपडेट के लिए www.Snaprampur.xyz (Faster Local News Service of Rampur) पर लोग इन करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News: अमित गुप्ता महामंत्री, आशीष रस्तोगी सह महामंत्री नियुक्त