रामपुर-बाजपुर मार्ग पर समोदिया के अड्डे पर एक तेज गति से आ रही कार ने बिजली के पोल में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया। स्वार-रामपुर बसपुर मार्ग पर रामपुर की तरफ से आ रही इस कार की टक्कर से कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
सौभाग्यवश, इस हादसे में कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार में सवार युवक और युवती को बाहर निकाला और उन्हें तुरंत स्वार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
#CarAccident #Rampur #RoadSafety #LocalNews
रामपुर में लोकल खबरों ओर अपडेट के लिए www.Snaprampur.xyz (Faster Local News Service of Rampur) पर लोग इन करें।
0 टिप्पणियाँ