**Rampur News : गुरु पूर्णिमा पर जिला अध्यक्ष हंसराज पप्पू ने श्रीत्रिपुरेश्वरी शक्तिपीठ ललिता माता मंदिर दर्शन किया**

आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बीजेपी जिला अध्यक्ष हंसराज पप्पू ने श्रीत्रिपुरेश्वरी शक्तिपीठ ललिता माता मंदिर में दर्शन किया और श्रीचक्र साधक, दशमहा विद्या साधक, महायोगी श्री राधेश्याम वासंते 'गुरु जी' के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने गुरुदेव को शॉल पहनाकर और अयोध्या दर्शन पुस्तिका भेंट कर गुरु वंदना की। 

हंसराज पप्पू ने कहा कि हमारे जीवन में गुरु का स्थान सबसे ऊपर है क्योंकि गुरु ही हमें जीवन की दिशा देते हैं और जीवन की सफलता के लिए उनका मार्गदर्शन सबसे महत्वपूर्ण होता है। इस मौके पर जिला महामंत्री अशोक बिश्नोई, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन रस्तोगी, दिलीप अरोड़ा, दिनेश शर्मा, कृष्ण अवतार लोधी, पवन शर्मा और शिवाय कश्यप समेत कई अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

#GuruPurnima #HansrajPappu #LalitaMataTemple #Rampur #LocalNews 

रामपुर में लोकल खबरों ओर अपडेट के लिए www.Snaprampur.xyz (Faster Local News Service of Rampur) पर लोग इन करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News: अमित गुप्ता महामंत्री, आशीष रस्तोगी सह महामंत्री नियुक्त