रविवार को सहारनपुर की गोकल यूनिवर्सिटी में अखिल भारतीय शिक्षा सम्मेलन का आयोजन किया गया। यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में पदम श्री योग गुरु डॉ भारत भूषण, पदम श्री डॉक्टर रंजन सक्सेना, पदम श्री सेठ पाल सिंह एवं वाइस चांसलर पीके शर्मा द्वारा विभिन्न राज्यों से चयनित नवाचारी शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जिसमें रामपुर जनपद से मिलक क्षेत्र के यूपीएस मेघा नगला जदीद कंपोजिट विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक बृज पाल सिंह गंगवार को प्रशस्त पत्र एवं शील्ड देकर योग गुरु डॉक्टर भारत भूषण और डॉक्टर पी के शर्मा ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में 250 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
The Menu of this blog is loading..........
0 टिप्पणियाँ