Rampur-News(मिलक):हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में यौमे आशूरा पर ताजियों का जुलूस निकाला गया

रिपोर्ट-रोहिताश मणि, मिलक
 इस्लाम के आखिरी पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के नबासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में बुधवार को दस मौहर्रम पर यौमें आशूरा के मौके पर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ताजियों का जुलूस निकल गया। मंगलवार की रात मोहर्रम की 9 तारीख को रात्रि में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में ताजियों की गस्त कर जुलूस निकाले गए।बुधवार अपराहन 3:00 बजे से नगर के नसीराबाद रौरा खुर्द, रौरा कला और ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम जालिफ नगला, नयागांव, इस्लामनगर, क्योरार, धनेली पूर्वी ,निस्वी, भैसोड़ी, बेहटा ,सिर्रा, धर्मपुरा और नवदिया आदि गांवों में अलग-अलग ताजियों का जुलूस शुरू होकर नगर के दरगाह हजरत नन्हे शाह बाबा पर आकर एकत्र हुए। नयागांव आर्य विद्यालय के पास तक जुलूस निकाले गए इस मौके पर जूलूस मे ढोल ताशा के साथ या हुसैन या हुसैन की सदाएं गूंज रही थी।इस मौके पर इमाम हुसैन की शहादत को लेकर नातिया कलाम भी पढ़े जा रहे थे। इस मौके पर नगर में हुसैन वेलफेयर सोसाइटी सहित विभिन्न संगठनों ने शर्वत और लंगर आदि की सवीले लगाई इस मौके पर पूर्व सभासद इकरार हुसैन, हाजी सईदुल रहमान, हाजी मुस्तकीम ,हाजी अशरफ, सभासद रिहान, सलीम मलिक ,मोहम्मद असलम ,जमील कादरी ,मोहम्मद अहमद कादरी, जीशान राजा खान, जाकिर हुसैन,असगर अली आदि थे इसके अलावा खाता नगरिया, मेहंदीपुर, लाडपुर, दुगनपुर ,क्रमचा, लोहा मे भी ताज़ियो के ज़ूलूस निकाले गए सुरक्षा की दृष्टि से उपजिला अधिकारी राजेश कुमार, सीओ, आर.एस परिहार, कोतवाल धनंजय सिंह सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News: अमित गुप्ता महामंत्री, आशीष रस्तोगी सह महामंत्री नियुक्त