बुधवार को पुलिस अधीक्षक रामपुर और अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा थाना पटवाई का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय में बने अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर, ड्यूटी रजिस्टर आदि की जांच की गई और उनके रख-रखाव व प्रविष्टियों को चेक किया गया।
इसके साथ ही, थाना परिसर में बने बैरक, मालखाना, कंप्यूटर कक्ष, आगंतुक कक्ष आदि की साफ-सफाई की स्थिति भी देखी गई। महिला हेल्प डेस्क की भी जांच की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
#RampurNews #PoliceInspection #PatwaiPoliceStation #LawAndOrder #LocalNews #SnapRampur
For local news and updates in Rampur, log in to [www.Snaprampur.xyz](http://www.Snaprampur.xyz) (Faster Local News Service of Rampur).
0 टिप्पणियाँ