Rampur-News(मिलक):लोहा गांव में ताजिये जुलूस के डीजे को सीओ ने कराया बंद

संवाददाता, मिलक
लोहा गांव में ताजिये निकालने पर दो पक्ष आमने सामने आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझाया और जुलूस निकलवाना शुरू किया। लोहा पट्टी भोलानाथ गांव में दोपहर बाद ताजियों का जुलूस निकलना शुरू हुआ। इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने खेड़े बाले रास्ते से जुलूस निकालने एव डीजे बजाने पर विरोध जता दिया। विरोध के दौरान दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हो गयी। सूचना पर सीओ आरएस परिहार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों को सुना। ताजिये निकालने का विरोध कर रहे लोगों ने कहा कि खेड़े बाले रास्ते से ताजिये नहीं गुजरते हैं और न डीजे बजाया जाता है। ताजिये निकाल रहे लोगों ने  बताया कि मुहर्रम के अवसर पर प्रत्येक बर्ष खेड़े बाले रास्ते से ताजिये मजार के सामने से होकर गुजरते हैं। प्रशासन की अनुमति से बर्षों से डीजे के साथ ताजिये निकालते आ रहे हैं।  लेकिन कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं। सीओ ने तत्काल डीजे बंद करा दिया। इस पर मुस्लिम समुदाय में आक्रोश फैल गया और उन्होंने बिना डीजे के जुलूस निकालने से मना कर और ताजियों को नीचे जमीन पर रख दिया।इस पर पुलिस प्रशासन के हाथ पैर फूल गये। आनन फानन में सीओ ने डीजे की हल्की आवाज से जुलूस निकालने को कहा तथा जुलूस निकालने का विरोध कर रहे लोगों को खरी खोटी सुनाई। इसके बाद डीजे के साथ ताजियों का जुलूस गांव में निकाला गया।इस दौरान पुलिस बल मौजूद रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News: अमित गुप्ता महामंत्री, आशीष रस्तोगी सह महामंत्री नियुक्त