आज, 16 जुलाई 2024 को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव मुईन पठान के निवास पर मौलाना अब्बास रज़ा नैयर जलालपुरी का आगमन हुआ। मौलाना वर्तमान में इमामबाड़ा कोठी ख़ास बाग़ में 30 ज़िलहिज्जा से रोजाना मजलिस पढ़ रहे हैं। हज़रत ने अब तक विभिन्न इस्लामिक विषयों पर 45 किताबें लिखी हैं और कई विषयों पर पीएचडी और डीलिट कर चुके हैं।
मुईन पठान के घर पर मौलाना ने मुल्क और मिल्लत के लिए विशेष दुआएं कीं और तसव्वुफ़ (सुफिज़्म) जैसे महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत की। इस अवसर पर, उर्दू अदब रामपुर के उस्ताद शायर बद्र तस्लीमी की शायरी पर भी चर्चा हुई। मौलाना ने अफसोस जाहिर किया कि अभी तक रामपुर के किसी भी शायर या अदीब ने बद्र तस्लीमी पर शोध या अध्ययन नहीं किया है। उन्होंने कहा कि बद्र तस्लीमी की शायरी में गहराई और भावना है, जिसे समझने और सराहने की आवश्यकता है।
मुईन पठान ने भी मौलाना का आभार व्यक्त किया और उनके सम्मान में कुछ शेर प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा, "मैं मौलाना का ममनून हूं कि उन्होंने मेरे घर आने के लिए अपने व्यस्त समय में से समय निकाला।"
**#Rampur #MoinPathan #MaulanaAbbasRaza #Poetry #UrduLiterature #BadrTasleemi #LocalNews**
रामपुर में लोकल खबरों और अपडेट के लिए www.Snaprampur.xyz (Faster Local News Service of Rampur) पर लोग इन करें।
0 टिप्पणियाँ