शाहबाद भाकियू भानू ने समस्याओ युक्त ज्ञापन बिजली एस डी ओ को सौपकर बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलने की चेतावानी दी है।
शाहबाद बिजली घर पहुँचे भाकियू भानू कार्यकर्ताओ ने विद्युत उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में किसानों को बिजली की समस्याओं से अवगत कराया साथ ही शीघ्र निस्तारण की मांग रखी गई कि ढकिया फीटर पर विद्युत कटौती व ओवर लोडिंग दिखाकर अधिकारी व लाइनमेन किसानों को कष्ट पहुँचा रहे हैं। किसानों की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो 19 तारीख को भारतीय किसान यूनियन भानू अनिश्चित कालीन आंदोलन करने को बाध्य होगी इसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी इस मौके पर युवा मंडल अध्यक्ष अमरपाल सिंह, जिलासंगठन मंत्री रामनाथ मौर्य जिलाउपाध्यक्ष आकिल खा,वीरेंद्र सिंह यादव,मंडल महासविव झंडू सिंह,किरपाल सिंह, अबरार मलिक,रामोतार पाल, विद्याराम पाल, राकेश सिंह,नेमसिंग,आदि किसान मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ