मिलक से घर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की सांड से टक्कर हो गयी। टक्कर से दोनों घायल हो गए। क्षेत्र के धनौरा गांव निवासी विजय व सोनू किसी काम से मिलक आये थे। शनिवार की रात करीब साढ़े दस बजे घर लौटते समय मिलक पटवाई मार्ग पर उनकी बाइक सड़क पर चल रहे सांड से टकरा गयी। टक्कर के बाद दोनों घायल हो गए। दोनों घायलों को एंबुलेंस से मिलक के सरकारी अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
The Menu of this blog is loading..........
0 टिप्पणियाँ