Rampur News : *हज़रत अब्बास अलमदार की याद में निकाला गया अलम का जुलूस*

टांडा। जनपद रामपुर की कोतवाली टांडा की नगर पंचायत दढ़ियाल में रविवार को जौहर की नमाज के बाद इमामबाड़े से हजरत अब्बास अलमदार की याद में मोहर्रम की सातवीं तारीख को अलम का जुलूस निकाला गया। जुलूस के प्रारंभ से पूर्व नगर में विभिन्न स्थानों पर सबील की व्यवस्था की गई थी। जुलूस के दौरान पुलिस फोर्स भी मौजूद रही।

रविवार को मोहर्रम की सातवीं तारीख होने के कारण जौहर की नमाज के बाद इमामबाड़े से हजरत अब्बास अलमदार की याद में अलम का जुलूस निकाला गया। जुलूस में मुस्लिम समुदाय के लोग ढोल-ताशों के साथ चल रहे थे। जुलूस नगर के विभिन्न मोहल्लों से होता हुआ बाजार में पहुंचा। समाचार लिखे जाने तक जुलूस जारी था। 

इस मौके पर सीओ टांडा केएन आनंद, कोतवाल टांडा ओमकार सिंह, चौकी इंचार्ज प्रशांत कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। मोहर्रमदार इस्लाम अली, हाफिज अकबर अली, विधायक प्रतिनिधि इकराम अंसारी, कबीर अली, जाकिर अली, शाकिर अली सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित थे।

**हैशटैग्स और कीवर्ड्स:** #RampurNews #Tanda #Muharram #AlamProcession #HazratAbbasAlamdar #MuslimCommunity #PeacefulProcession

रामपुर में लोकल खबरों और अपडेट के लिए [www.Snaprampur.xyz](http://www.Snaprampur.xyz) (Faster Local News Service of Rampur) पर लोग इन करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News: अमित गुप्ता महामंत्री, आशीष रस्तोगी सह महामंत्री नियुक्त