नवनिर्मित मकान की शटरिंग खोलते समय मजदूर के ऊपर शटरिंग का सामान गिर गया।जिससे मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का नगर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बरेली जिले के थाना मीरगंज क्षेत्र के तिलमास गांव निवासी आकाश मिलक में मजदूरी करने आया था। रविवार को वह बाईपास स्थित एक मकान की शटरिंग खोल रहा था। शटरिंग खोलते समय बल्ली व पटले उसके ऊपर गिर गए। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पैर की नस कटने उसके पैर में खून की धार चल गई। आनन फानन में साथी मजदूर घायल अवस्था मे आकाश को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने आकाश को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ आकाश का इलाज चल रहा है।
The Menu of this blog is loading..........
0 टिप्पणियाँ