Rampur-News:सात बर्षीय मासूम के ऊपर गिरा खौलता हुआ दूध

खेलते हुए सात बर्षीय मासूम के ऊपर खौलता हुआ दूध गिर गया। मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। मासूम को हायर सेंटर रेफर किया गया है।क्षेत्र के खाता नगरिया गांव निवासी मोहनलाल का 7 बर्षीय आयुष रविवार को घर के बरामदे में खेल रहा था। बरामदे में जमीन पर रखे गैस चूल्हे पर भगौने में दूध खौल रहा था। खेलते खेलते आयुष गैस चूल्हे पर गिर गया और खौलते हुए दूध से भरा भगौना उसके ऊपर गिर गया। जिससे आयुष बुरी तरह जख्मी हो गया। घबराए परिजन आयुष को एंबुलेंस से मिलक के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने आयुष को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News: अमित गुप्ता महामंत्री, आशीष रस्तोगी सह महामंत्री नियुक्त