**Rampur News: जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र में आ रही समस्याओं को लेकर सभासद समर्थक मोर्चा ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन**

रामपुर: सभासद समर्थक मोर्चा के सभासदों ने जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनने में आ रही समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सभासद मोहम्मद ज़फ़र ने अपने बयान में बताया कि पिछले कुछ महीनों से नगर पालिका परिषद रामपुर से बनाए जाने वाले जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र में आम जन को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसका एक बड़ा कारण उप जिला अधिकारी द्वारा घोषणा पत्र पर अनुमोदन में देरी है, जिससे प्रमाण पत्र बनने में 1 से 4 महीने का समय लग जाता है।

ज्ञापन में मांग की गई कि जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र 3 से 7 दिन में बनाए जाएं, जिससे आमजन को परेशानी न हो। साथ ही, शहर का सीवर सिस्टम चौक हो चुका है और मैनहोल जगह-जगह खुले हुए हैं, जिससे हादसे हो रहे हैं। सभासदों ने जेटिंग मशीन द्वारा मैनहोल की सफाई की मांग की, जिससे पानी लीकेज की समस्या से छुटकारा मिल सके। 

जिलाधिकारी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आश्वासन दिया कि जल्द ही शहर की जनता को सीवर की समस्या से और जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र में हो रही देरी से राहत मिलेगी। 

इस मौके पर सभासद मोर्चा के अध्यक्ष आसिफ अली, उपाध्यक्ष शहवेज उर्फ भूरा, सभासद सरफराज उर्फ गुड्डू, फहीम अहमद, अलीम खान, गुलफाम उर्फ मुन्ना, हाजी शादाब अली, सिकंदर उर्फ राजू, यासीन उर्फ गुड्डू, सय्यद अजहर मियां, खलील अहमद, जियाउर रहमान उर्फ बाबू, तनवीर खान, डॉक्टर मोहम्मद ज़फ़र आदि मेंबर्स मौजूद रहे।

हैशटैग: #RampurNews #BirthCertificate #DeathCertificate #MunicipalityIssues #PublicDemand

Keywords: Rampur news, birth certificate issues, death certificate delay, sewer system problems, नगर पालिका परिषद, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र

रामपुर में लोकल खबरों और अपडेट के लिए www.Snaprampur.xyz (Faster Local News Service of Rampur) पर लोग इन करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News: अमित गुप्ता महामंत्री, आशीष रस्तोगी सह महामंत्री नियुक्त