Rampur News: एस.सी/एस.टी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने खण्ड शिक्षा अधिकारी का किया जोरदार स्वागत


 खण्ड शिक्षा अधिकारी, शाहबाद  अशोक कुमार का एस.सी/एस.टी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन,रामपुर के जिला पदाधिकारी अशोक बाबू एवं शाहबाद के शिक्षको, जिलाध्यक्ष राम बहादुर गौतम, ब्लॉक  एवं जिले  के पदाधिकारियों व शिक्षकों ने  THE   GRAND  REGENCY,  शाहबाद रोड रामपुर  में फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।इस अवसर पर अशोक बाबू  ने सबको धन्यवाद दिया एवं विभाग सम्बन्धी कार्यों जैसे निपुण आंकलन, नवभारत साक्षरता मिशन,यू-डायस,छात्र-छात्राओं कि शत प्रतिशत उपस्थिति आदि में ब्लॉक को प्रथम स्थान पर लाने का आवाहन भी किया। इस अवसर पर शीश पाल सिंह,  जिला कोषाध्यक्ष रमेश पाल सिंह,भोला यादव,सुक्रम पाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार, चमन सिंह गौतम, मुनेंद्र प्रताप सिंह, ब्लॉक कोषाध्यक्ष रघुनाथ सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, अशोक मेहरा, सुनील कुमार जिला महामंत्री,सुनील कुमार, अशोक कुमार,ज्ञान सिंह,लाल सिंह, जयवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।