रामपुर। रामपुर के ग्रीनवुड स्कूल के पूर्व छात्र जाबिर अली ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की सितंबर 2026 की CA इंटरमीडिएट परीक्षा दोनों ग्रुप में पास कर सफलता हासिल की है। परीक्षा परिणाम के अनुसार, जाबिर अली ने ग्रुप-1 में 400 में से 207 अंक और ग्रुप-2 में 300 में से 176 अंक प्राप्त किए। उनका कुल स्कोर 600 में से 383 अंक रहा। परिणाम में दोनों ग्रुप के सामने सफल (Successful) दर्ज है। इससे पहले ग्रीनवुड स्कूल के पूर्व छात्र हम्माद नबील ने भी CA परीक्षा में सफलता हासिल की थी। जाबिर अली की उपलब्धि से परिवार और परिचितों में खुशी का माहौल है।
रामपुर में लोकल खबरों और अपडेट के लिए www.SnapRampur.site पर लॉग इन करें।