Rampur News: न्याय पंचायत ककरौआ में क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन

Rampur News: न्याय पंचायत ककरौआ में क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन

दिनांक 24/10/2026 को न्याय पंचायत ककरौआ में न्याय पंचायत स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन बहुउद्देशीय पंचायत भवन मनकरा के पास खेल मैदान में किया गया। काशिफ खां, चरन सिंह, पारितोष चौहान, प्रसन्न प्रकाश, चमन सिंह गौतम, अनिकेत प्रकाश सक्सेना, नूतन सिंह गहरवार, राना तलत, प्रेमवती गंगवार और शैलेन्द्र कुमार राठौर ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विभिन्न प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर की दौड़, कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक और चक्का फेंक प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किए। अंत में अतिथियों ने विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया।