रामपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के रामपुर आगमन को लेकर शहर में जगह-जगह पोस्टर और होर्डिंग्स लगाए गए हैं। लेकिन इन पोस्टर-होर्डिंग्स में रामपुर के सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी की तस्वीर नजर नहीं आने से राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
अखिलेश यादव का यह दौरा आजम खान से मुलाकात के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसे में स्वागत के लिए लगाए गए पोस्टरों से सांसद की तस्वीर गायब होना स्थानीय सियासत में चर्चा का विषय बन गया है।
रामपुर में लोकल खबरों और अपडेट के लिए www.SnapRampur.site पर लॉग इन करें।