मिलक तहसील के रजपुरा और जगतपुर गांव के बीच बहने वाली पीलाखार नदी में मगरमच्छ दिखाई देने से इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने नदी में मगरमच्छ तैरते देखा और मोबाइल से उसकी तस्वीर भी कैद की। सूचना मिलने पर बड़े गांव चौकी की पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह पानी के बहाव में आगे निकल गया। वन विभाग की टीम नदी पर निगरानी रख रही है। टीम में प्रवीण सिरोही, रतनलाल, संतोष कुमार और अन्य कर्मचारी शामिल रहे। ग्रामीणों से नदी के पास न जाने की अपील की गई है।
रिपोर्टर : चंद्रपाल मौर्य
