सम्भल के ग्राम चिमनावली निवासी कैफ बिन अकरम को अब्दुल राष्ट्रवादी फ्रंट का राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। संगठन की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, उन्हें उनकी राष्ट्रवादी सोच, युवा ऊर्जा और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने उम्मीद जताई है कि कैफ बिन अकरम युवा Gen Z पीढ़ी को फ्रंट से जोड़ने और संगठन को मजबूत बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। उनकी इस नियुक्ति पर अब्दुल राष्ट्रवादी फ्रंट परिवार की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं।
The Menu of this blog is loading..........
