जन सेवा समिति का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष वसीम उल हसन खान के नेतृत्व में चाकू चौराहा और बगी गांव नहर वाली रोड का निरीक्षण करने पहुंचा। वसीम उल हसन खान ने बताया कि नैनीताल रोड चाकू चौराहे से नहर वाली रोड होते हुए पनवाड़ीया तक की सड़क पिछले पांच साल से नहीं बनी है और बहुत खराब हो गई है। इस सड़क पर भारी ट्रैफिक और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण गाड़ियां पलट जाती हैं और धूल उड़ती है। यह सड़क चाकू चौराहे से बिलासपुर, स्वार रोड, नहर रोड, कैमरी रोड और पनवाड़ीया को जोड़ती है। इस मार्ग पर कई स्कूल और प्लाईवुड फैक्ट्रियां हैं। समिति ने जिलाधिकारी से इस सड़क का सर्वे कराकर जल्द बनवाने की मांग की है। इसके अलावा, बगी गांव के पास एनएच फोर लेन बाईपास हाईवे के अंडरपास की दोनों साइड सर्विस रोड नहीं है और नाले का काम रुका हुआ है, जिससे तीन किलोमीटर की सर्विस लाइन छूटने के कारण स्थानीय आबादी को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निरीक्षण के दौरान हारीस शमसी, इमरान खान, याहया शम्सी, चंद्र प्रकाश रस्तोगी, वसी खान, सरदार मनी सिंह, शिबू खान, ऋषभ शर्मा, मुजम्मिल वारसी, बबलू, शिराज शम्सी, नजमी खान, पम्मी भाई, शादाब खान और असीम भाई मौजूद रहे।
The Menu of this blog is loading..........
