Rampur News: सिविल लाइन पुलिस मुठभेड़ में दो अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचे और पशु काटने के उपकरण बरामद

Rampur News: सिविल लाइन पुलिस मुठभेड़ में दो अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचे और पशु काटने के उपकरण बरामद

रामपुर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में 22 अक्टूबर 2026 की रात्रि को पुलिस चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। आश्रम पद्धति रोड पर पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति फायरिंग कर भागे। पीछा करने पर कच्चे रास्ते पर उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। पुलिस पर दोबारा फायरिंग करने पर आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में दोनों अभियुक्त पैरों में गोली लगने से घायल हो गए। उनकी पहचान युसूफ पुत्र इरफान और समीर पुत्र अफसर निवासी मंसूरपुर, थाना सिविल लाइंस, जनपद रामपुर के रूप में हुई। उनके कब्जे से दो तमंचे 315 बोर, चार जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल और पशु काटने के उपकरण बरामद हुए। घायलों को अस्पताल भेजा गया। थाना सिविल लाइन पर मुकदमा संख्या 451/2026, धारा 109(1)/318(4) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है।