Rampur News: मिलक में बालाजी महाराज की शोभा यात्रा से पहले निकाली गई विशाल ध्वज यात्रा

Rampur News: मिलक में बालाजी महाराज की शोभा यात्रा से पहले निकाली गई विशाल ध्वज यात्रा

मिलक नगर में कल होने वाली बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा को लेकर शुक्रवार को सुबह 7:00 बजे नगर के पेट्रोल पंप से विशाल ध्वज यात्रा निकाली गई। बाइक पर बालाजी महाराज का झंडा बांधकर यह यात्रा तीन बत्ती चौराहा, पटवारी रोड से होती हुई रंगोली मंडप पर संपन्न हुई। इसका शुभारंभ महंत अभिषेक मिश्रा ने झंडी दिखाकर किया। यात्रा के दौरान भक्त बालाजी महाराज के भजनों पर झूमते-नाचते नजर आए। इस अवसर पर महंत अभिषेक मिश्रा, नितिन कुमार शर्मा, सर्वेश कुमार रस्तोगी, अशोक कुमार बजरंगी, सुरेंद्र सिंह गंगवार, विजेंद्र सिंह और कुलदीप रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

रिपोर्टर : चंद्रपाल मौर्य