Rampur News: शाहबाद में भगवान राम की राजगद्दी के साथ रामलीला का समापन

Rampur News: शाहबाद में भगवान राम की राजगद्दी के साथ रामलीला का समापन

शाहबाद में सनातन धर्म श्रीरामलीला सभा द्वारा आयोजित रामलीला का शुक्रवार को समापन हो गया। नगर के मुख्य बाजार से भगवान राम की राजगद्दी निकाली गई और मंच पर भरत से भेंट का सजीव मंचन किया गया। झांसी बुंदेलखंड के लोधेश्वर धाम से आए कलाकारों ने 15 दिनों तक दर्शकों का मनोरंजन किया। कमेटी के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, महामंत्री सुरेश बाबू गुप्ता, महाप्रबंधक देवेंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष केशव गुप्ता, मुकेश गुप्ता, अनु रावत, वेद प्रकाश चंद्रवंशी, राजेश गुप्ता और गोपाल गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों ने कलाकारों और चार दिवसीय मेले को सफल बनाने के लिए जनता का धन्यवाद किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह राजगद्दी के साथ मौजूद रहे।

रिपोर्टर : राजीव कुमार भटनागर