Rampur News: बिलासपुर में बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Rampur News: बिलासपुर में बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

बिलासपुर की सद्गुरु इंक्लेव कॉलोनी में चोरों ने एक बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और घरेलू सामान समेत लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित जयवीर सिंह रुद्रपुर में प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह परिवार के साथ काशीपुर में सत्संग में गए थे। शुक्रवार सुबह लौटने पर उन्हें चोरी की जानकारी मिली। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक केशु शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्टर : कामरान खान कम्मू