Rampur News: भोट के कोयला गांव में अवैध मिट्टी खनन पर छापा, जेसीबी और दो डंपर जब्त

Rampur News: भोट के कोयला गांव में अवैध मिट्टी खनन पर छापा, जेसीबी और दो डंपर जब्त

भोट थाना क्षेत्र के कोयला गांव के जंगल में गुरुवार देर रात राजस्व विभाग की टीम ने अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ छापेमारी की। तहसीलदार सदर श्रद्धा गुप्ता के नेतृत्व में रात करीब एक बजे हुई इस कार्रवाई के दौरान मौके से एक जेसीबी मशीन और दो डंपर पकड़े गए। जांच के दौरान मौके पर मौजूद लोग खनन से जुड़े कोई भी वैध दस्तावेज या कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद तीनों वाहनों को कब्जे में लेकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। रात में हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ रात्रिकालीन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और क्षेत्र में अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई के दौरान राजस्व टीम में नायब तहसीलदार देवेश पांडे और हल्का लेखपाल नीरज कुमार भी शामिल रहे।