Rampur News: भारतीय किसान यूनियन अंबावता की 24 अक्टूबर को जिला कलेक्ट्रेट में होगी मासिक पंचायत

Rampur News: भारतीय किसान यूनियन अंबावता की 24 अक्टूबर को जिला कलेक्ट्रेट में होगी मासिक पंचायत

भारतीय किसान यूनियन अंबावता के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की एक मासिक पंचायत 24 अक्टूबर को सुबह 11 बजे जिला कलेक्ट्रेट परिसर पार्क रामपुर में आयोजित की जाएगी। सभी पदाधिकारी समय का ध्यान रखते हुए अपनी पूरी टीम के साथ अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे। इस पंचायत के दौरान किसानों के साथ हो रहे व्यवहार, कर्ज माफी, फसलों के पूरे मुआवजे, अधिक बिजली बिल आने, धान क्रय केंद्रों पर किसानों का धान तुलवाने और पिपली वन तथा डंडियां वन में अवैध कटान को रोकने जैसे विभिन्न मुद्दों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। सभी पदाधिकारियों से अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए समय पर उपस्थित होने की अपील की गई है।