भोट थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए किशनपुर पनचक्की बाजार के पास स्थित एक होटल से 20 पव्वे देसी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े चार बजे उपनिरीक्षक शुभम कुमार पुलिस टीम के साथ किशनपुर पनचक्की बाजार के पास पहुंचे थे। पुलिस ने होटल में दबिश देकर ग्राम खौदपुरा निवासी मोतीलाल को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से एक प्लास्टिक के कट्टे में 20 पव्वे देसी शराब मस्तीह मार्का बरामद हुई। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
The Menu of this blog is loading..........
