Rampur News: भारतीय किसान यूनियन ने लखनऊ में की पंचायत, गन्ना प्रमुख सचिव और रामपुर के तत्कालीन डीएम से हुई मुलाकात

लखनऊ स्थित गन्ना संस्थान में भारतीय किसान यूनियन की पंचायत आयोजित की गई। इस दौरान चौधरी राकेश टिकैत ने किसानों को संबोधित किया। पंचायत के बाद गन्ना विभाग की प्रमुख सचिव वीणा कुमारी मीना से वार्ता हुई। इसके पश्चात जनपद रामपुर के तत्कालीन जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह से मुलाकात की गई। बैठक में किसानों के हित, जनसेवा और आपसी सम्मान की भावना को प्राथमिकता देने पर चर्चा हुई। इस अवसर पर किसानों की विभिन्न समस्याओं और मुद्दों पर बातचीत की गई।