Rampur News: श्री श्याम मंदिर के वार्षिक उत्सव पर निकाली गई नौवीं भव्य निशान यात्रा

Rampur News: श्री श्याम मंदिर के वार्षिक उत्सव पर निकाली गई नौवीं भव्य निशान यात्रा

श्री श्याम मंदिर, ज्वालानगर के वार्षिक उत्सव के उपलक्ष्य में श्री श्याम निशान यात्रा सेवा समिति द्वारा शुक्रवार, 23 अक्टूबर को नौवीं श्री श्याम निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ पंडित दत्त राम शिवालय मंदिर में आरती के साथ हुआ। हाथों में निशान लिए भक्त भजनों पर नाचते-गाते और जयकारों के साथ आगे बढ़े। यात्रा मिस्टन गंज, राजद्वारा रोड, गांधी समाधि, स्टार चौराहा, सिविल लाइन्स, परशुराम चौक और राम चौक से होते हुए श्री श्याम मंदिर, ज्वालानगर में संपन्न हुई। समापन के बाद मंदिर परिसर में भजन संध्या और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें अनेक भक्त सम्मिलित हुए।