रामपुर के श्री सनातन धर्मसभा में श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल का कीर्तन उत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुआ। बरेली से आए संकीर्तन सम्राट युधिष्ठिर मलिक और सुनील मलिक ने सूफी संतों एवं अष्टछाप कवियों की वाणियों का भावपूर्ण गायन किया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदना से हुई, जिसके बाद कई प्रसिद्ध भजनों की प्रस्तुतियों से वातावरण कृष्णमय हो गया। अंतिम चरण में राधा नाम के संकीर्तन पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। इस दौरान बरेली और गाजियाबाद से आए अन्य कलाकारों ने भी प्रस्तुतियां दीं। आयोजन में मंडल के अध्यक्ष आशीष जिंदल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
The Menu of this blog is loading..........
