Rampur News: भाकियू ने 23 दिसंबर के बड़े आंदोलन की तैयारी तेज की

Rampur News: भाकियू ने 23 दिसंबर के बड़े आंदोलन की तैयारी तेज की

भारतीय किसान यूनियन ने 23 दिसंबर को बड़े आंदोलन का ऐलान किया है। दिल्ली में आंदोलन के दौरान लड़कियों के साथ की गई मारपीट और अभद्रता के विरोध में यह निर्णय लिया गया है। प्रदेश कैंप कार्यालय पर हुई पंचायत में प्रदेश महासचिव हसीब अहमद ने कहा कि आंदोलनकारी लड़कियों के साथ हुई बर्बरता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ज्ञापन के जरिए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की जाएगी। पंचायत में ओलावृष्टि से धान की फसल को हुए नुकसान की भरपाई और किसानों की अन्य समस्याओं पर भी चर्चा हुई। आंदोलन की सफलता के लिए तहसील और ब्लॉकवार पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।