Rampur News: रामपुर जेल पहुचे अखिलेश यादव, आजम खां से करेंगे मुलाकात


रामपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का हेलीकॉप्टर जौहर यूनिवर्सिटी के हेलीपैड पर लैंड हो गया है। यहां स्थानीय नेताओं ने उनका स्वागत किया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, अखिलेश यादव रामपुर जेल पहुचे जहाँ सपा नेता आजम खां से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह आजम खां के आवास पर जाकर तंजीम फातिमा से भी मुलाकात कर सकते हैं। अखिलेश यादव के रामपुर दौरे को लेकर सपा नेताओं और समर्थकों की नजरें इस मुलाकात पर टिकी हैं।

रामपुर में लोकल अपडेट के लिए www.snaprampur.site पर लॉग इन करें।