Rampur News: जोठिया में हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई एकता सम्मेलन आयोजित

Rampur News: जोठिया में हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई एकता सम्मेलन आयोजित

रामपुर के जोठिया स्थित निकाह मैरिज हॉल में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के निर्देशों के तहत तहसील सदर शाखा की ओर से हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई एकता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना मुहम्मद असलम जावेद कासमी ने की। सम्मेलन में विभिन्न धर्मों के लोगों ने हिस्सा लेकर आपसी प्रेम, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत कारी शाहज़ेब ने कुरआन पाक की तिलावत से की और मुहम्मद मुआज़ शाहिद ने तराना पेश किया। वक्ताओं में मौलाना अंसार अहमद, निर्मल सिंह खत्री, हाजी मुस्लिम, शादाब अली खान, मास्टर इसरार अहमद, ओतार सिंह, डॉ. बीबी शर्मा, नरेंद्र पाल सिंह, विजय पाल और डॉ. अब्दुल रऊफ ने विचार रखे। संचालन मौलाना हुसैन मंजूर ने किया।