Rampur News: जिला कार्यालय में स्व जनगणना 2026 पर ऑनलाइन प्रशिक्षण आयोजित

Rampur News: जिला कार्यालय में स्व जनगणना 2026 पर ऑनलाइन प्रशिक्षण आयोजित

रामपुर में शनिवार को जिला क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में स्व जनगणना 2026 के संबंध में एक ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. मोहन कुमार ने विभाग के समस्त चिकित्सा प्रभारियों, फार्मासिस्टों और योग प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यक्रम में स्व जनगणना 2026 की ऑनलाइन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई तथा कर्मचारियों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य करने के लिए प्रशिक्षित किया गया। इस अवसर पर डॉ. योगेंद्र सिंह, डॉ. मनोज कुमार आर्य, डॉ. शिखा, डॉ. मधु और योग प्रशिक्षक रामू मौर्य, प्रतीक्षा सक्सेना, राजीव कुमार, उमेश चंद्र, अर्चना, निशा, सोनू चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।