Rampur News: यूनिटी डिग्री कॉलेज में 27 नवम्बर को लगेगा एक रोजगार मेला

मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के अन्तर्गत जनपद के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए सेवायोजन विभाग द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 27 नवम्बर, 2025 को तहसील स्वार स्थित यूनिटी डिग्री कॉलेज शिवनगर असालतपुर में प्रातः 10ः30 बजे से किया जायेगा।
रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कम्पनियां प्रतिभाग कर रही है, जिसमें पुखराज हैल्थ केयर प्रा०लि० एवं एसएन स्टाफिंग सोल्यूशन प्रा०लि० नोएडा के माध्यम से चयन किया जायेगा, जिसमें योग्यता हाईस्कूल, इण्टर, स्नातक, तथा योग्यताधारी अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी रोजगार संगम पार्टल पर जाकर रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सेवायोजित हो सकते है।
इच्छुक अभ्यर्थी मेले में प्रतिभाग हेतु अपनी योग्यतानुसार अपना पंजीयन अवश्य कराएं तथा किसी भी कम्पनी पर आवेदन कर सकते है। रोजगार मेला पूर्णतया निःशुल्क है। यदि कोई भी कम्पनी अभ्यर्थियों से कॉल/एसएमएस के माध्यम से कोई फीस या धनराशि की मांग करती है तो किसी भी तरह का भुगतान न करें। इस हेतु यात्रा-भत्ता देय न होगा।