Rampur News: साधुओं के साथ हुई मारपीट पर भड़के हिन्दू संगठन, पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में आरोपियों की जमकर धुनाई

मिलक कोतवाली क्षेत्र के गुलड़िया भाट गांव में स्थित मढ़ी की मिलक कोतवाली क्षेत्र के गुलड़िया भाट गांव में स्थित मढ़ी की सवा सौ बीघा जमीन को लेकर विवाद गहरा गया। जमीन में खड़ी गेहू की फसल देखने गए ग्रामीणों और साधुओं में जमकर मारपीट हो गयी। साधुओं का आरोप है कि गांव निवासी धर्मपाल व नारायन दास ने उनके ऊपर जानलेवा हमला बोल दिया और तरह मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दूसरे पक्ष के धर्मपाल व नारायन दास का आरोप है कि उन्होंने मढ़ी की जमीन ठेके पर ले रखी है जिसके बदले साधुओं को तय रकम दी जा चुकी है। जमीन में गेहू की फसल बोई थी। जिसे देखने दोनों खेत पर गए थे। इस दौरान साधुओं ने उनके साथ मारपीट की तथा धारदार हथियार से घायल कर दिया। दोनों पक्ष मिलक कोतवाली पहुंचे जहां दोनों पक्षों के चारों घायलों को पुलिस ने मेडिकल के लिए मिलक के सरकारी अस्पताल भेजा दिया। साधुओं के साथ मारपीट की खबर सुनकर हिन्दू संगठन के लोगों लगी तो उनका खून खौल उठा और एकत्रित होकर अस्पताल पहुंच गएसवा सौ बीघा जमीन को लेकर विवाद गहरा गया। जमीन में खड़ी गेहू की फसल देखने गए ग्रामीणों और साधुओं में जमकर मारपीट हो गयी। साधुओं का आरोप है कि गांव निवासी धर्मपाल व नारायन दास ने उनके ऊपर जानलेवा हमला बोल दिया और तरह मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दूसरे पक्ष के धर्मपाल व नारायन दास का आरोप है कि उन्होंने मढ़ी की जमीन ठेके पर ले रखी है जिसके बदले साधुओं को तय रकम दी जा चुकी है। जमीन में गेहू की फसल बोई थी। जिसे देखने दोनों खेत पर गए थे। इस दौरान साधुओं ने उनके साथ मारपीट की तथा धारदार हथियार से घायल कर दिया। दोनों पक्ष मिलक कोतवाली पहुंचे जहां दोनों पक्षों के चारों घायलों को पुलिस ने मेडिकल के लिए मिलक के सरकारी अस्पताल भेजा दिया। साधुओं के साथ मारपीट की खबर सुनकर हिन्दू संगठन के लोगों लगी तो उनका खून खौल उठा और एकत्रित होकर अस्पताल पहुंच गए। जहां साधुओं के साथ मारपीट करने बाले नारायन दास व धर्मपाल को घेर लिया और अस्पताल परिसर में ही पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में उनकी जमकर धुनाई कर डाली। इसके बाद सभी आक्रोशित कोतवाली पहुंच गए और कोतवाली में जमकर हंगामा शुरू कर दिया।