दीपावली पर्व पर शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने विशेष अभियान चलाया। मंगलवार को टीम ने सिविल लाइंस स्थित अजन्ता स्वीट्स का निरीक्षण किया, जहां कच्चे माल के भंडारण, साफ-सफाई और अभिलेखों की जांच की गई। प्रतिष्ठान में कमियां मिलने पर सुधार सूचना जारी करने की संस्तुति की गई। एक अन्य कार्रवाई में टांडा के सिकंदराबाद में रसगुल्ला निर्माण इकाई से नमूना संग्रहित किया गया। सहायक आयुक्त मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान अधिकारी मौजूद रहे।
The Menu of this blog is loading..........
