जनपद रामपुर में दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को थाना शहजादनगर की मिशन शक्ति टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक गुमशुदा बालक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। यूपी-112 की पीआरवी-1399 से सूचना मिली थी कि ग्राम मेघानगला में लगभग आठ वर्षीय बालक घूम रहा है और अपना नाम-पता नहीं बता पा रहा है। पुलिस अधीक्षक रामपुर के निर्देशन में मिशन शक्ति टीम ने मौके पर पहुंचकर बालक को थाने सुरक्षित पहुंचाया। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद बालक की पहचान कराई गई और परिजनों को सूचित किया गया। ग्राम दबका निवासी बालक की माता और चचेरे भाई के थाने पहुंचने पर बालक ने उन्हें पहचान लिया। इसके बाद चाइल्ड हेल्प टीम रामपुर के समक्ष आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर बालक को उसकी माता को सौंप दिया गया।
The Menu of this blog is loading..........
