संभल निवासी असरार अहमद को अब्दुल राष्ट्रवादी फ्रंट का राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उनकी राष्ट्रवादी विचारधारा, सामाजिक सक्रियता और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए की गई है। अब्दुल राष्ट्रवादी फ्रंट परिवार ने उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। फ्रंट की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि संगठन राष्ट्र और जनता के हित में कार्य करता है। इस नियुक्ति से संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
The Menu of this blog is loading..........
