Rampur News: मिलक में विवाहिता ने खुद पर डीजल डालकर लगाई आग, इलाज के दौरान मौत

Rampur News: मिलक में विवाहिता ने खुद पर डीजल डालकर लगाई आग, इलाज के दौरान मौत

मिलक कोतवाली क्षेत्र के धनेली उत्तरी गांव में बुधवार को 19 वर्षीय राजरानी ने कथित तौर पर खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने आग बुझाने का प्रयास किया और उसे मिलक नगर के सरकारी अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। करीब 90 प्रतिशत झुलसने के कारण बरेली ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मृतका के पति मनोज ने बताया कि दो महीने पहले ही उसकी दूसरी शादी राजरानी से हुई थी। घटना के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। रिपोर्ट: चंद्रपाल मौर्य