Moradabad News: S.I.R को लेकर बसपाईयों की बैठक, 6 दिसम्बर को बाबा साहेब को नोयडा में देंगे श्रद्धांजलि

आज बसपा सुप्रीमों मायावती के दिशा-निर्देशानुसार SIR को लेकर बसपा मण्डल कार्यालय पाकबड़ा में मंडल स्तरीय मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व सांसद व पश्चिमी उत्तर प्रदेश बसपा प्रभारी ने बताया कि बहुजन समाज पार्टी की मुखिया बहन कुमारी मायावती के आदेश पर प्रत्येक पदाधिकारी को मुख्य निर्वाचन आयोग के द्वारा उत्तर प्रदेश में SIR लागू किया गया है जिसमें प्रत्येक पदाधिकारी को बूथ पर जाना होगा और अपना वोट बनवाना होगा तथा कितने वोट BLO द्वारा बनाए गए हैं। पार्टी BLA के द्वारा उसका पूरा डाटा प्राप्त करना अनिवार्य है। बूथ मजबूत होगा तभी बहुजन समाज पार्टी की सरकार 2027 में बनेगी सभी कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत के साथ बूथ मजबूत करने के लिए जुट जाना है। सभी कार्यकर्ताओं को पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करना होगा। 28/11/2025 को SIR पर पार्टी BLA से प्रत्येक जनपद की रिपोर्ट ली जाएगी इस अवसर पर डॉ.रणविजय सिंह एडवोकेट (मुख्य सेक्टर प्रभारी मुरादाबाद मंडल) ने बताया कि 6 दिसंबर 2025 को परम पूज्य बाबा साहब डॉ. बी.आर.अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस दलित प्रेरणा स्थल नोएडा पर जाकर सभी मुरादाबाद मंडल के बसपाई उनको अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। इस अवसर पर अरुण कुमार टिंकू (मुख्य सेक्टर प्रभारी मुरादाबाद मंडल ),जाफर मलिक ( मुख्य सेक्टर प्रभारी मुरादाबाद मण्डल), सेक्टर प्रभारी मुरादाबाद मण्डल गजेंद्र सिंह,जिला प्रभारी सुनील आज़ाद एडवोकेट,शिव शंकर सागर, विक्रम सिंह, विधानसभा प्रभारी बंटी भारती,मुकेश कुमार,भयंकर,चमन सिंह भूप सिंह ,अरुण कुमार रिंटू, रन सिंह भारती, आदि लोग मौजूद रहे । मीटिंग का संचालन राधेश्याम पाल (जिला महासचिव मुरादाबाद) एवं अध्यक्षता -निर्मल सिंह सागर एडवोकेट (जिला अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी मुरादाबाद) ने की,,, #UttarPradeshNews #BSP #school #moradabad #babasahebambedkar #ambedkar #indainairforce #mathura #Politics #UttarPradesh