शाहबाद क्षेत्र के बहुरनपुर गांव में शनिवार शाम मिट्टी की ढांग दबने से 13 वर्षीय बालिका पलक की मौत हो गई। श्याम सिंह मौर्य की बेटी पलक गांव के पास स्थित तालाब के किनारे से मिट्टी निकाल रही थी, तभी अचानक ऊपर से मिट्टी का भारी टीला उसके ऊपर गिर गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों ने मलबे को हटाकर उसे बाहर निकाला और शाहबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से गांव में शोक की लहर है।
रिपोर्टर : राजीव कुमार भटनागर
