बिलासपुर के नैनीताल हाईवे पर रुद्र-बिलास चौकी के पास दो कारों के बीच आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो मासूम बच्चों सहित एक ही परिवार के आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उत्तराखंड के सितारगंज स्थित नया गांव निवासी परिवार आर्टिगा कार से दिल्ली से लौट रहा था। रात एक बजे उल्टी दिशा से आ रही ईको स्पोर्ट्स कार से उसकी सीधी टक्कर हो गई। हादसे में आर्टिगा सवार आसिफ मलिक, शिवा मलिक, उजमा मलिक, मुहम्मद शाकिर, मुहम्मद बिलाल, मुहम्मद हमजा, जेहरा फातिमा और मुहम्मद इकबाल घायल हो गए। ईको स्पोर्ट्स कार में सवार दोनों यात्री सुरक्षित रहे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू किया।
The Menu of this blog is loading..........
