बिलासपुर के विद्युत वितरण खंड केमरी उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में 26 और 27 अक्टूबर को चार-चार घंटे के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजनेस प्लान के तहत नए पीटीसीसी पोल लगाने के लिए विद्युत विभाग ने यह शटडाउन निर्धारित किया है। अधिशासी अभियंता कर्मवीर सिंह ने बताया कि 33/11 केवीए उपकेंद्र के अंतर्गत लाइन पर नए पोल लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते दोनों दिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्य पहले ही निपटाने की अपील की है और संबंधित अधिकारियों को क्षेत्रीय उपभोक्ताओं को इस कटौती की जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट: कामरान खान कम्मू।
The Menu of this blog is loading..........
