बिलासपुर के खजुरिया थाना क्षेत्र के गांव महतोष में रास्ते में ट्रैक्टर-ट्राली का पहिया चबूतरे से टकराने पर विवाद हो गया। मुहम्मद यासीन मकान निर्माण के लिए रेता-बजरफुट लेकर घर जा रहा था। रास्ता संकरा होने के कारण ट्राली का पहिया पड़ोसी जफीर अहमद के चबूतरे से टकरा गया। यासीन द्वारा मरम्मत कराने की बात कहने पर जफीर ने गाली-गलौज कर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। शोर सुनकर बचाने आए भाई आरिफ और भाभी फूलबी को भी मेहंदी हसन, अशरफ और काशिम ने मिलकर पीटा, जिससे आरिफ और फूलबी को गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। थानाध्यक्ष मनोज कुमार के अनुसार चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
रिपोर्ट : कामरान खान कम्मू
