शाहबाद क्षेत्र के ग्राम गुजरेला में 24 वर्षीय युवक आदेश पुत्र डालचंद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आदेश तीन भाई और एक बहन हैं। ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार की रात किसी बात को लेकर आदेश अपने परिवार से नाराज हो गए थे और रात में ही उन्होंने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत की खबर से परिवार में शोक का माहौल है। परिजनों ने मंगलवार की सुबह लगभग 10 बजे शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
रिपोर्टर : राजीव कुमार भटनागर
