Rampur News: थाना शहजादनगर पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने गुमशुदा बालक को सकुशल परिजनों को सौंपा

Rampur News: थाना शहजादनगर पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने गुमशुदा बालक को सकुशल परिजनों को सौंपा

जनपद रामपुर के थाना शहजादनगर क्षेत्र में 27 अक्टूबर 2026 को पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक गुमशुदा बालक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया। यूपी-112 की पीआरवी-1399 से थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम मेघानगला में लगभग 08 वर्ष का एक बालक घूम रहा है जो अपना नाम और पता बताने में असमर्थ है। पुलिस अधीक्षक रामपुर के निर्देशन में मिशन शक्ति टीम ने मौके पर पहुंचकर बालक को थाने सुरक्षित पहुंचाया। आसपास के लोगों से पूछताछ कर बालक की पहचान सुनिश्चित की गई और उसके परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर बालक की माता और चचेरा भाई निवासी ग्राम दबका, थाना शहजादनगर थाने पहुंचे। बालक ने अपनी पहचान की पुष्टि की जिसके बाद चाइल्ड हेल्प टीम रामपुर के समक्ष सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए बालक को उसकी माता को सौंप दिया गया।